मेक्सिको सिटी में गैस टैंकर में भीषण विस्फोट से तीन लोगों की मौत, 70 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

मेक्सिको सिटी के एक प्रमुख राजमार्ग पर गैस टैंकर में हुए भीषण विस्फोट के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। मेक्सिको सिटी की मेयर ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। यह विस्फोट मेक्सिको की राजधानी से प्यूब्ला शहर की ओर जाने वाले एक अहम राजमार्ग पर हुआ।

उन्होंने राजमार्ग के पुल के नीचे हुए विस्फोट को “आपात स्थिति” बताया जिसमें 18 वाहन जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि घायल हुए 70 लोगों में से 19 की हालत गंभीर है। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ब्रुगाडा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक के पलटने के बाद उसमें विस्फोट हुआ। मेक्सिको सिटी के सेक्रेटरी सीजर क्राविओटो ने कहा कि आग ‘‘पर काबू पा लिया गया है’’।

प्राधिकारियों द्वारा ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में ट्रक से आग की भीषण लपटें निकलती दिख रही हैं, जबकि सोशल मीडिया पर मौजूद अन्य वीडियो में काफी संख्या में लोग चीखते और बचने के लिए वहां से भागते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में दिखाई दे रहे दो लोग इतनी बुरी तरह झुलस गए कि उनके कपड़े उनकी त्वचा से चिपक गए।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट