पीआईए के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे विमान में तीन लोगों को दिल का दौरा पड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस (पीआईए) के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे एक विमान में एक दंपति समेत तीन यात्रियों को दिल का दौरा पड़ गया। इनमें से एक महिला यात्री की मौत हो गई। पाकिस्तान टुडे ने एक रिपोर्ट में कहा कि पीआईए की विमान संख्या पीके-742 में लगभग 225 यात्री सवार थे।रविवार को तीन यात्रियों के सीने में दर्द की शिकायत करने पर विमान को कराची हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) की एक एंबुलेंस डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ कराची हवाईअड्डे पर पहुंची। हालाँकि विमान के उतरने से पहले ही महाला बीबी की मृत्यु हो चुकी थी। अन्य दो बीमार यात्री (विवाहित युगल) बच गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने तालिबान की कैद से छुड़ाने की दर्जनों बार कोशिश की थी: ऑस्ट्रेलियाई नागरिक

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार