West Indies tour of Pakistan 2021 | वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी, दो सहयोगी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2021

कराची। वेस्टइंडीज टीम के तीन खिलाड़ी और दो सहयोगी स्टाफ के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद मौजूदा पाकिस्तान दौरा खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। विकेटकीपर शाइ होप, बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और हरफनमौला जस्टिन ग्रीव्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा कराई गई ताजा जांच में संक्रमित पाये गए। सहायक कोच रॉडी एस्टविक और टीम डॉक्टर अक्षय मानसिंह भी पॉजिटिव पाये गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा ,‘‘ तीनों खिलाड़ी आगामी मैच नहीं खेल सकेंगे और पांचों व्यक्ति पृथकवास में रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: डोमिनिकन गणराज्य में इमरजेंसी लैंडिंग के समय विमान हुआ क्रैश, 9 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में 2 . 0 की अजेय बढत ले ली है। तीसरा मैच गुरूवार को हाना है जिसके बाद वनडे श्रृंखला खेली जायेगी। इससे पहले तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल और हरफनमौला रोस्टन चेस तथा काइल मायेर्स भी कोरेाना संक्रमण के कारण टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए थे।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया