Meerut में अज्ञात शव को दूसरे इलाके में फेंकने के आरोप में होमगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

मेरठ में एक अज्ञात शव को रात के समय दूसरे क्षेत्र में ले जाकर फेंकने के आरोप में एक होमगार्ड सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सीसीटीवी कैमरे में पुलिसकर्मियों की हरकत सामने आने के बाद यह कार्रवाई की।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि शव को एल ब्लॉक क्षेत्र में ई-रिक्शा से पुलिस आरक्षी राजेश और होमगार्ड रोहतास द्वारा रखवाया गया था।

इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल राजेश, होमगार्ड रोहतास तथा एल ब्लाक चौकी प्रभारी (उप निरीक्षक) जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह को सौंपी गई है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि कुछ मामलों में पुलिस जिम्मेदारी से बचने के लिए शवों को दूसरे क्षेत्रों में छोड़ती है। एसएसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान