मिस्र के शर्म अल-शेख में रिसॉर्ट जाते समय कार दुर्घटना में कतर के तीन राजनयिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2025

मिस्र के लाल सागर स्थित शर्म अल शेख में रिसॉर्ट जाते समय शनिवार को एक कार दुर्घटना में कतर के तीन राजनयिकों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कतर ने मिस्र और अमेरिका के साथ मिलकर युद्धविराम समझौते की मध्यस्थता की थी। तुर्किये भी इस महीने की शुरुआत में शर्म अल-शेख में हुई वार्ता में शामिल हुआ। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता लागू होने के बाद बंधकों और सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया।

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा और इसकी सह-अध्यक्षता मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी एवं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे।

बयान में बताया गया है कि इस शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस सहित दुनिया के दो दर्जन से अधिक नेता शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत