Akhilesh Yadav को बड़ा झटका, SP के तीन बागी MLA आधिकारिक तौर पर BJP में शामिल

By अंकित सिंह | Oct 14, 2026

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पार्टी के तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ये तीन बागी विधायक हैं - राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज), अभय सिंह (गोसाईंगंज) और विनोद चतुर्वेदी (कालपी)। राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से, अभय सिंह अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से और विनोद चतुर्वेदी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन विधायकों ने 2022 का चुनाव SP के टिकट पर जीता था, लेकिन 2024 के राज्यसभा चुनाव में इन्होंने BJP उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के 3 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि भाजपा की नीतियां और मोदी-योगी की सेवाओं के बलबूते, आम जनमानस से लेकर जनप्रतिनिधियों तक में उत्साह है और सब भाजपा की ओर आकर्षित हैं, आना चाहते हैं। विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि जब पीएम मोदी ने भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन किया तो सदन में हमारे अध्यक्ष ने कहा था कि दर्शन के लिए जो भी चलना चाहे, वो चले लेकिन हमारे हाईकमान ने कहा कि नहीं। ये आस्था पर चोट थी। दूसरा, योगी आदित्यनाथ ने जैसा विकास किया है, वैसा विकास किसी ने नहीं किया। जनता को विकास चाहिए और हम उस विकास के लिए ही चुने जाते हैं। जिस सरकार ने इतना विकास किया है, हम उसके साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: 'SIR को दोष न दें, आत्म-मंथन का समय है', अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, 2029 की हार के प्रति किया आगाह


विधायक राकेश प्रताप सिंह ने उनके भाजपा में शामिल होने पर कहा कि मैं अपने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और मुझसे अनुरोध किया कि भाजपा की सदस्यता लीजिए। उन लोगों ने मुझसे कहा कि वे मेरे साथ हैं... 98% लोग जो अपना बूथ जिताते या हराते थे, वे समाजवादी पार्टी का परित्याग करेंगे और भाजपा की सदस्यता लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विधायक विनोद चतुर्वेदी, अभय सिंह और मैं स्वयं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। हमारे साथ ऐसे करीब 1000 लोग जो जनप्रतिनिधि या पूर्व जनप्रतिनिधि हैं वो शामिल होंगे...लगभग 1 दर्जन विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

बिहार में CM Samrat Choudhary ने किसानों को Krishi Input Subsidy की राशि ट्रांसफर की

NIA Court ने आतंकी Mushtaq Ahmed Mir को भगोड़ा घोषित किया, टेरर फंडिंग से जुड़ा है मामला

CM Pushkar Singh Dhami का Drug-Free Mission: Uttarakhand में Tobacco Products पर लगा Ban

NSUI कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज, Rahul Gandhi बोले- भारत की आवाज दबा नहीं सकते