Manipur में तीन संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 5.89 किलोग्राम याबा गोलियां बरामद की गयीं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उनके पास से याबा की कुल 5.89 किलोग्राम गोलियां जब्त की गईं, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। याबा का थाई में अर्थ होता है ‘क्रेजी मेडिसिन’।

यह मेथामफेटामाइन का टैबलेट रूप है और बहुत शक्तिशाली मादक द्रव्य है। मादक पदार्थ और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार, इसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए पूर्वी एशिया में पेश किया गया था और यह थाईलैंड, लाओस तथा कंबोडिया के साथ-साथ वियतनाम और म्यांमा में युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 21 कचरा संवेदनशील स्थलों को साफ करने का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

Iran के साथ जंग रुकते ही Oil Prices में आएगी भारी गिरावट, Donald Trump ने दिए संकेत

Shivaji Park में CJP के प्रदर्शन पर बोले CM Devendra Fadnavis, चुनाव आयोग पर झूठ नहीं चलेगा

फर्जी नैरेटिव बेनकाब, शिवाजी पार्क SIR को लेकर प्रदर्शन के बीच Devendra Fadnavis का बड़ा बयान