आतंकी साज़िश का खुलासा! राजस्थान से 3 मौलवी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय संगठन से जुड़े होने का शक

By रेनू तिवारी | Oct 31, 2025

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार सुबह राजस्थान में छापेमारी की। इस दौरान दो ज़िलों से तीन संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपी मौलवी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का संदेह है।

कई दस्तावेज़ भी ज़ब्त, अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई

एनआईए-एटीएस ने जोधपुर के चोखा स्थित अरबिया मदरसे से एक मौलवी को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम अयूब बताया जा रहा है। जोधपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर पीपाड़ से भी एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। उनके पास से कई दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

टीमों ने जैसलमेर से एक मौलवी को भी आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीपाड़ और जैसलमेर से गिरफ्तार मौलवियों के नाम उस्मान और मसूद बताए जा रहे हैं। 

आगे की जानकारी की प्रतिक्षा करें... 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी