By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2025
केरल के मट्टुपेट्टी के इको प्वाइंट पर एक बस के पलट जाने से उसमें मौजूद तमिलनाडु की दो लड़कियों सहित तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में दो लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कम से कम 47 छात्र मौजूद थे जिनमें से कम से कम 30 घायल हो गए हैं।’’
उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि बस की रफ्तार अधिक होने से यह पलट गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो को थेनी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को पास के अस्पताल ले जाया गया है।