जम्मू-कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर सहित तीन आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक पाकिस्तानी कमांडर और उसके दो स्थानीय सहयोगी मारे गए हैं। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इस अभियान के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर एजाज ऊर्फ अबू हुरारिया और दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई।’’ पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा शहर में आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार की रात घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी दौरे से पहले पीएम मोदी से साझा किया विवरण, 1,500 करोड़ के विकास कार्य परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए आतंकवादी विभिन्न मामलों में संलिप्त रहे समूह का हिस्सा थे। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘विदेशी आतंकवादी एजाज आतंकी अपराधों में लिप्त रहा है। वह मासूम युवाओं को आतंकवादी बनाने, आतंकवादी घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने, पुलिस तथा सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों में शामिल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह से आपत्तिजनक सामग्री, दो एके राइफल और एक पिस्तौल मिली हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी