कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास अभियानों में संभवत: तीन आतंकवादी मारे गए : सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ के खिलाफ दो अलग-अलग अभियानों में संभवत: तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सेना ने कहा, ‘‘खराब मौसम के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और सैनिकों ने गोलीबारी की। संभवत: दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने कहा कि माना जा रहा है कि तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक अभियान के दौरान एक और आतंकवादी मारा गया है।

उसने कहा, ‘‘घुसपैठ की संभावना के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी संयुक्त अभियान शुरू किया था।’’ सेना ने कहा, ‘‘एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है।’’ अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों अभियान जारी थे।

प्रमुख खबरें

आज रात एक पूरी सभ्यता का हो जाएगा अंत, ट्रंप अब ईरान में वही करेंगे जिसका पूरी दुनिया को था डर?

Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगी

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग