By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021
बेंगलुरु। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन की प्रमुख मोबाइल कंपनी थ्रीयूके ने अपने 5जी नेटवर्क सेवाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए उसके साथ साझेदारी की है। टीसीएस ने एक बयान में कहा कि थ्रीयूके ने अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क के प्रबंधन के लिए उसे चुना है।