Ramgarh के Steel Factory में आग लगने से 3 कर्मियों की मौत, जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

झारखंड के रामगढ़ जिले में इस्पात के कारखाने में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित इस्पात के कारखाने के कैप्टिव पावर प्लांट से आग फैल गई।

बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान संजीव, विनीत और अभिषेक के रूप में हुई है। मुख्य कारखाना निरीक्षक मनीष सिन्हा ने कहा, स्टील फैक्टरी मां छिन्नमस्तिका इस्पात के कैप्टिव पावर प्लांट में आग लग गई। जांच के लिए दो-सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया है, जिसमें एक कारखाना निरीक्षक और छोटानागपुर के मुख्य उपनिरीक्षक शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कारखाने में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Thane Court ने POCSO मामले में दोषी को सुनाई 20 साल की जेल, लगाया जुर्माना

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान पर Mayawati का पलटवार, कहा- जाट समाज से मांफी मांगें

Toxic Advance Booking | Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! पहले ही दिन एडवांस बुकिंग ₹20 करोड़ के करीब

Bihar के West Champaran में भीड़ में घुसी बस, 5 लोगों की मौत और कई घायल