Jharkhand के Ramgarh में Steel Plant के भीतर आग लगने से 3 मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

झारखंड के रामगढ़ जिले में इस्पात के कारखाने में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात के आसपास हेलाल स्थित इस्पात कारखाने के कैप्टिव पावर प्लांट में आग लग गई।

बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान रांची निवासी संजीव कुमार केसरी (50), बोकारो के रहने वाले विनीत महतो (25) और गढ़वा जिले के अभिषेक पांडे (24) के रूप में हुई है। घायल तरुण राजवार का रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्य कारखाना निरीक्षक मनीष सिन्हा ने कहा, इस्पात कारखाने मां छिन्नमस्तिका इस्पात के कैप्टिव पावर प्लांट में आग लग गई।

जांच के लिए दो-सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया है, जिसमें एक कारखाना निरीक्षक और छोटानागपुर के मुख्य उपनिरीक्षक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कारखाने में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि नियंत्रण कक्ष के अत्यधिक गर्म होने के कारण टरबाइन में विस्फोट हुआ जिसके बाद संयंत्र में आग लग गई।

प्रमुख खबरें

Sukhvinder Sukhu के कार्यक्रमों से Virbhadra Singh की तस्वीर नदारद, Pratibha Singh भड़कीं

अचूक, अभेद्य और सटीक भारतीय वायु सेना: गर्व के साथ सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए

Delhi Police Crime Branch की जांच तेज: CJP Protest हिंसा में 2873 Suspects रडार पर

UN में भारत ने पाकिस्तान को घेरा, मसूद अजहर पर इनाम को बताया ढोंग