तीन साल बाद वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की होगी टी20 टीम में एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

सेंट जार्ज (ग्रेनाडा)। विश्व टी20 खिताब बचाने की तैयारी में जुटे वेस्टइंडीज ने ड्वेन ब्रावो को रविवार को टीम में जगह दी। ब्रावो ने कैरेबियाई टीम की ओर से पिछला मैच तीन साल से भी अधिक समय पहले खेला था। दो बार विश्व टी20 जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम के सदस्य रहे ब्रावो को आयरलैंड के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए 13 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।

वेस्टइंडीज की नजरें अगले टी20 विश्व कप में खिताब बचाने पर टिकी हैं जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में किया जाएगा। ब्रावो पिछली बार वेस्टइंडीज की ओर से सितंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच खेले थे जिसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए संन्यास ले लिया था। आलराउंडर रोवमैन पावेल की भी टीम में वापसी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: बुमराह बने बेस्ट पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर, मिला पोली उमरीगर और दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की तरह टी20 श्रृंखला से भी टीम के नियमित कप्तान जेसन होल्डर को आराम दिया गया है। कीरोन पोलार्ड टीम की अगुआई करेंगे। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच 15, 18 और 19 जनवरी को खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है:

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, शेल्डन कोटरेल, शिमरोन हेटमायर, ब्रेंडन किंग, एविन लुईस, खैरी पियरे, निकोलस पूरण, रोवमैन पावेल, शेरफाइन रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वाल्श और केसरिक विलयम्स।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम