बहराइच में रफ्तार का कहर: बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, 5 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

बहराइच। के थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में ओवरब्रिज पर तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर से दो भाइयों सहित तीन युवकों की मृत्यु हो गयी तथा बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) टी.एन. दूबे ने सोमवार को बताया कि रविवार सोमवार की मध्य रात्रि को थाना दरगाह शरीफ के अंतर्गत स्थित फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार से आमने सामने से आ रहीं दो मोटर साइकिलों की टक्कर हो गयी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक भी इनसे टकरा गयी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सड़क हादसे में जैन मुनि विश्वनाथ सागर का निधन

दूबे ने बताया कि दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में, रामगांव थाना क्षेत्र के खैरटिया अमीनपुर निवासी अब्दुल वारिस (18) और तुफैल (16) तथा श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थानांतर्गत ताल बघैल निवासी राम प्रसाद (26) को मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे के दौरान वीडियो बनाने या सेल्फी लेने वालों की अब खैर नहीं...

घटना में गंभीर रूप से घायल पांच अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी बाइक सवार दरगाह शरीफ इलाके में चल रहे दरगाह मेला घूमने आये थे।

प्रमुख खबरें

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा