पुणे में ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

पुणे में रेल पटरियों पर संदिग्ध रूप से कुछ शरारत कर रहे तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात को पुणे शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित मंजरी इलाके में हुई।

हडपसर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 18 से 20 साल की उम्र के पांच-छह युवक रेल पटरियों पर टहल रहे थे, वहीं कुछ वहां बैठे थे। ऐसा संदेह है कि रविवार रात करीब नौ बजे वे पटरियों पर कोई शरारत कर रहे थे, तभी ट्रेन ने उनमें से तीन को अपनी चपेट में ले लिया।’’

उन्होंने बताया कि युवक मंजरी के पास के एक इलाके के रहने वाले थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.