त्रिशूर पूरम विवाद: केरल सरकार ने शुरू की जांच, शहर के पुलिस आयुक्त के तबादले का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

केरल सरकार ने हाल ही में त्रिशूर पूरम में पुलिस की भूमिका से संबंधित विवाद पर चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद रविवार को त्रिशूर शहर के पुलिस आयुक्त और सहायक आयुक्त को स्थानांतरित करने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कहा कि चुनाव के समय सरकारी मशीनरी की सीमाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “इसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए कि पूरम दिवस पर क्या हुआ था। देवस्वम अधिकारियों ने एक शिकायत भेजी है... पुलिस महानिदेशक को घटनाओं की जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।”

विजयन ने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उत्सव के इतिहास में पहली बार कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में से एक आतिशबाजी का प्रदर्शन दिन में हुआ।

शनिवार को दिन के उजाले में आतिशबाजी की वजह से इसको लेकर लोगों में कोई उत्साह नहीं दिखा। पूरम उत्सव में पुलिस के कथित हस्तक्षेप और आतिशबाजी के प्रदर्शन में देरी के कारण राज्य में राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और विपक्षी कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे पर राज्य की वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) सरकार की आलोचना की है।

विजयन ने कहा कि सरकार और मंदिर प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं और उन्होंने उनसे शुक्रवार को पूरम उत्सव में शामिल होने का अनुरोध भी किया था, लेकिन चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण वह शामिल नहीं हो सके।

प्रमुख खबरें

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए