By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2016
अब गूगल सर्च के जरिए भी ओला व उबर की टैक्सी बुक की जा सकती है। गूगल ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार, 'देश भर में यात्री गूगल सर्च के जरिए कैब बुक कर सकते हैं।’ कंपनी गूगल सर्च में उबर व ओला कैब बुक करने का विकल्प देगी जिसमें आसपास कार उपलब्ध होने पर अनुमानित किराए का भी जिक्र होगा।
हालांकि बुकिंग कंपनियों के एप के जरिए ही होगी। अगर ग्राहक के डिवाइस में ओला या उबर का एप नहीं है तो गूगल सर्च एप इंस्टाल का लिंक भी उपलब्ध कराएगी। उल्लेखनीय है कि इसी साल गूगल ने यह सेवा गूगल मैप्स पर उपलब्ध कराई थी।