वोटर अधिकार यात्रा के जरिए वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 17 अगस्त को वह अपनी ‘‘वोटर अधिकार यात्रा’’ के जरिये कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ बिहार की धरती से सीधी लड़ाई शुरू करेंगे।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं - यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।

उन्होंने कहा, हम पूरे देश में साफ-सुथरी मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे। युवा, मजदूर, किसान - हर नागरिक, उठो और इस जनांदोलन से जुड़ो। राहुल गांधी ने कहा, अब की बार, वोट चोरों की हार - जनता की जीत, संविधान की जीत।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा कथित ‘वोट चोरी के खिलाफ 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा शुरू करेंगे।

सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली के साथ होगा। इस जनसभा में ‘इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में पांच लोगों की हत्या के आरोपी घनकांत गोगोई को 7 दिन की पुलिस रिमांड

Israel Election: संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, शाम 6 बजे तक पड़े 67 फीसदी वोट

Tamil Nadu के Theni में जेल प्रहरियों पर हमला कर भागे 17 कैदी, 13 दोबारा दबोचे गए

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव