थायराइड के मरीजों को कभी नहीं करनी चाहिए यह 7 चीज़ें

By कंचन सिंह | Jul 11, 2021

थायराइड की समस्या आजकल अधिकांश महिलाओं को हो रही है। थायराइड तितली के शेप की एक ग्रंथि है, गर्दन के अंदर और कॉलरबोन के ऊपर होती है। यह एक तरह का एंडोक्राइन ग्लैंड है, जो हार्मोन्स को बनाता है। वैसे तो ज़्यादातर यह समस्या महिलाओं को होती है, लेकिन कुछ पुरुष भी इससे पीड़ित रहते हैं। थायराइड होने पर आपको अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखने की ज़रूरत है। खाने-पीने के अलावा आपको कुछ और ऐसी चीज़ें हैं जिनका ध्यान रखने की ज़रूरत है।

इसे भी पढ़ें: इस वजह से टूट सकती हैं शरीर की हड्डियां, रखें सावधानी

इंटरनेट के भरोसे न रहे

आजकल लोग अपनी हर आशंका का समाधान गूगल सर्च करके ढूंढ़ने लगते हैं। थायराइड से जुड़े ढेर सारे रिसर्च और अध्ययन आपको यहां मिल जाएं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि वह पूरी तरह से सच ही हों। इसलिए इंटरनेट पर दी गई बातों और सलाह पर विश्वास करने की बजाय अपने डॉक्टर से बात करें और उनकी सलाह पर ही अमल करें।

हर समस्या को थायराइड से जोड़ना

कुछ लोग थायराइड डायग्नोस होने के बाद यदि शरीर में कुछ भी लक्षण दिखते हैं जैसे दर्द आदि तो उन्हें लगता है कि इसकी वजह थायराइड ही है, जबकि ऐसा होना ज़रूरी नहीं है। दर्द किसी अन्य कारण से भी हो सकता है, इसलिए बीमारी का कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श करें।

स्मोकिंग

स्मोकिंग वैसे तो हर किसी के लिए हानिकारक होती है और किसी को भी सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कई तरह के हानिकारक केमिकल होते हैं। इसमें मौजूद केमिकल खासतौर पर थायराइड मरीजों के लिए बहुत नुकसानदायक है। इससे थायराइड आंखों के रोग की संभावना बढ़ जाती है, और सिगरेट पीने की वजह से बीमारी का इलाज भी अधिक प्रभावी नहीं रह जाता।

इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं, क्यों होती है शरीर में इसकी कमी?

ठीक होने पर भी बीमार महसूस करना

कुछ लोग जो थायराइड से उबर चुके हैं और उनकी रिपोर्ट भी सामान्य आती है, लेकिन उनके मन में हमेशा यह बात बैठी रहती है कि उन्हें अभी भी थायराइड है। रिपोर्ट सही आने पर भी उसपर विश्वास न करना और खुद को बीमार समझने की आदत ठीक नहीं है।

डॉक्टर को बिना बताए सप्लीमेंट लेना

यदि आपको थायराइड की समस्या है तो डॉक्टर से बिना पूछे कोई भी सप्लीमेंट या दवा लेने की भूल न करें। यदि पहले से कोई सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो उसके बारे में डॉक्टर को अवश्य बताएं। ध्यान रहे कि डॉक्टर से कोई बात छुपाना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

सभी कुदरती प्रोडक्‍ट को सेफ समझना

कुदरती प्रोडक्ट आमतौर पर सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन थायराइड मरीजों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता। ज़रूरी नहीं कि हर प्राकृतिक उत्पाद उनके लिए सेफ हो, कुछ उनके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है, इसलिए इनके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

इन चीज़ों के सेवन से करें परहेज़

थायराइड के मरीजों को डायट पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत होती है, क्योंकि कई हेल्दी मानी जाने वाली चीज़ें भी उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है। थायराइड के मरीजों को इन चीज़ों को खाने से बचना चाहिए।

- पालक, गोभी, ब्रोकोली

- सोयाबीन

- चावल, ब्रेड, पास्ता आदि।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

Air India Express की Phuket फ्लाइट में बड़ी खराबी, रनवे पर फंसा विमान, बाल-बाल बचे यात्री

Air Conditioner चलाते वक्त न करें ये 5 गलतियां, वरना Electricity Bill आएगा दोगुना

अंतिम संस्कार की थी तैयारी, Pilibhit Highway पर एक गड्ढे ने Brain-Dead महिला को दी New Life! जानें पूरी सच्चाई