Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

केजेएम वर्मा बीजिंग, 26 अगस्त नेपाल से लगे चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 265 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने तिब्बत में चीन-नेपाल सीमा के पास के गांवों और कस्बों में आई अचानक बाढ़ के बाद लापता लोगों की खोज और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है। बाढ़ से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात आठ बजे (स्थानीय समय) तक तीन लोगों की मौत हो गई और 265 अन्य लापता हैं। समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बताया कि स्थानीय प्रशासन उस आपदा प्रभावित क्षेत्र में कर्मियों को भेज रहा है, जहां संचार व्यवस्था बाधित हो गई है। खबर के अनुसार, उत्तरी नेपाल में जिरोंग-रसुवा सीमा क्षेत्र में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया।

दूतावास ने प्रभावित क्षेत्र में चीनी नागरिकों और कंपनियों की स्थिति का जायजा लिया तथा नेपाल सरकार एवं संबंधित एजेंसियों से बचाव अभियान चलाने का आग्रह किया। खबर में बताया गया कि दूतावास ने नेपाल में रह रहे चीन के नागरिकों और संस्थानों के लिए नया सुरक्षा परामर्श भी जारी किया है।

प्रमुख खबरें

AAP लड़ेगी Himachal Pradesh विधानसभा चुनाव, Arvind Kejriwal नवंबर में करेंगे दौरा

Kochi Mini Cooper हादसे में जांच निष्पक्ष रहेगी, Ramesh Chennithala ने दी सख्त कार्रवाई की गारंटी

Raipur में Zimbabwe सीरीज से पहले Smriti Mandhana ने बतौर फुल टाइम कप्तान शुरू की तैयारी

Dussehra पर शमी के पत्ते सोना मानकर क्यों बांटे जाते हैं, रामायण काल से जुड़ा है रहस्य