G20 शिखर सम्मेलन में चीनी उपस्थिति का विरोध नहीं करेंगे तिब्बती, जिनपिंग को बताया माओत्से तुंग से भी बदतर

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2023

तिब्बती प्रतिनिधि ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान निर्वासित तिब्बती यहां चीनियों के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे क्योंकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक में भाग नहीं लेंगे। निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्य दावा त्सेरिंग ने कहा कि अगर शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन में शामिल होते तो हम जी20 बैठक के दौरान कुछ आंदोलन करना चाहते थे। अब हमने सुना है कि वह नहीं आ रहे हैं। सेरिंग ने कहा कि जब से शी जिनपिंग सत्ता में आए हैं, वह भारत सरकार और भारतीय लोगों को भड़का रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Maldives Presidential Elections: जिस देश में 'इंडिया आउट' कैंपेन चला रहा चीन, वहां होने जा रहे राष्‍ट्रपति चुनाव क्यों हैं महत्वपूर्ण

 जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे जिनपिंग

यह पूछे जाने पर कि क्या तिब्बती शिखर सम्मेलन में चीनी प्रतिनिधि की उपस्थिति का विरोध करेंगे, त्सेरिंग ने कहा कि विरोध तभी होता जब शी जिनपिंग बैठक में भाग लेने आते। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार चीनी विस्तारवादी नीति के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी होगी जो वह न केवल भारत बल्कि सभी दक्षिण एशियाई देशों के प्रति अपनाती है। जी20 बैठक में दक्षिण एशियाई देशों के प्रतिनिधिमंडलों को इस चीनी नीति के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान