FIFA World Cup Final का एक टिकट 72 लाख तक का! FIFA चीफ Infantino ने कीमतों का बचाव करते हुए दिया बड़ा तर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2026

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने बुधवार को विश्व कप के टिकटों की कीमतों का बचाव करते हुए कहा कि अगर हम कुछ गलत कर रहे हैं तो शायद उत्तर अमेरिका में टिकट बेचने वाले सभी लोग कुछ गलत कर रहे हैं। इनफेंटिनो ने 48 देशों और 104 मैच वाले विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले पत्रकारों के साथ एक खास सवाल-जवाब सत्र में बात की। उन्होंने टिकट की रिकॉर्ड कीमतों का बचाव किया और कहा कि फीफा के पास सोमालिया के रैफरी को अमेरिका में प्रवेश दिलाने का अधिकार नहीं था और साथ ही उन्होंने ईरान की राष्ट्रीय टीम को अमेरिका में लाने की अपनी काबिलियत की तारीफ की।

इनफेंटिनो ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोमालिया के रैफरी उमर अर्टन को अमेरिका में प्रवेश नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘‘हम हर चीज को नियंत्रित नहीं करते। हम कोशिश करते हैं। हम चर्चा करेंगे, बात करेंगे, देखेंगे। कभी-कभी शांत रहना भी अच्छा होता है।’’ इनफेंटिनो ने कहा, ‘‘हम हर चीज का समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी तुरंत चिल्लाने से समाधान मिलने के बजाय उलटा असर होता है। मेरी बात पर यकीन करें या ना करें, लेकिन हम हमेशा समाधान खोजने की कोशिश करते हैं, हमेशा। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि हम दुनिया के राजा नहीं हैं जो सरकारों और पुलिस बलों पर हुक्म चला सकें।’’ विश्व कप में अधिकारी की भूमिका निभाने वाले सोमालिया के पहले रैफरी बनने जा रहे अर्टन को शनिवार को मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका में घुसने से रोक दिया गया।

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि उन्हें जांच-पड़ताल से जुड़ी कुछ चिंताओं के कारण रोका गया लेकिन इन चिंताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इनफेंटिनो ने कहा, ‘‘हमारी दुनिया बहुत आक्रामक है और सुरक्षा सबसे ऊपर है इसलिए जो फैसले लिए जाते हैं उनका सम्मान करना जरूरी है। हम पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहे हैं।’’ इनफेंटिनो ने फीफा की तारीफ की कि उसने उन मुश्किलों को सुलझाया जिनकी वजह से ईरान टूर्नामेंट में खेल पा रहा है जबकि इस समय अमेरिका का इस देश के साथ युद्ध चल रहा है। ईरान की टीम ने अपना ट्रेनिंग शिविर अमेरिका से हटाकर मैक्सिको में कर लिया है और वे मैच से ठीक पहले अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ईरान को अमेरिका में खेलने के लिए लाना पहले ही एक कामयाबी है। मुझे नहीं पता कि और कौन ऐसा कर पाता। और जाहिर है यहां हर कोई मानता है कि यह सही काम है। लेकिन फिर भी, हम चांद पर नहीं रहते। हम धरती पर रहते हैं और हमें अलग-अलग हालात का सामना करना पड़ता है।’’ इनफेंटिनो ने दावा किया कि यह टूर्नामेंट शायद इंसानी इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा। इनफेंटिनो ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिना यह टूर्नामेंट नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी भागीदारी के बिना मुझे लगता है कि यह नामुमकिन होता। अमेरिका में विश्व कप का आयोजन करना नामुमकिन होता।

उन्होंने तुरंत विश्व कप के बड़े पैमाने और उसके असर को समझ लिया।’’ फीफा इस टूर्नामेंट से 11 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान लगा रहा है और इनफेंटिनो ने कहा कि संचालन संस्था इससे कहीं अधिक कमाई कर सकती थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब कुछ ‘पे-पर-व्यू’ (पैसे देकर देखने वाला) कर सकते थे। शायद हम 30 अरब डॉलर की कमाई कर लेते। लेकिन तब दुनिया में अरबों लोग ऐसे होते जो विश्व कप नहीं देख पाते।

प्रमुख खबरें

Amazon Great Freedom Sale: iPhone और Gadgets पर बंपर Discount, जानें अगस्त मे कब से शुरू होगी सबसे बड़ी Shopping सेल!

आंध्र प्रदेश में पिछले एक महीने में कोविड-19 के दो मामले आए सामने, जेपी नड्डा ने राज्यसभा में दी जानकारी

पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा उद्योग की परिसंपत्तियां जून में बढ़कर 43.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची: रिपोर्ट

Sawan Health Guide: एक्सपर्ट ने बताया Ayurveda के अनुसार सावन में क्यों जरूरी है Fasting?