पाकिस्तान की नापाक हरकत! स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब को उड़ाने की रच रहा था साजिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

चंडीगढ़ । स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने अमृतसर में एक गांव से टिफिन बम बरामद किया है जिसमें दो किलोग्राम से ज्यादा आरडीएक्स विस्फोटक था। पुलिस को शक है कि इसे पाकिस्तान से उड़ाए गए ड्रोन के जरिये गिराया गया होगा। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि जिस बैग में टिफिन बम था, उसमें कुछ अन्य विस्फोटक भी मिले हैं। गुप्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने अमृतसर ग्रामीण जिले में कल (रविवार को) कुछ बरामदगी की है। हमें कुछ हथगोले और कारतूस मिले हैं…सबसे महत्वपूर्ण एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के साथ टिफिन बॉक्स बम मिला है।” उन्होंने कहा, “आईईडी को दो खाने वाले टिफिन बॉक्स में बनाया गया था। बीती शाम अमृतसर के लोपोके पुलिस थाना क्षेत्र के धालिके गांव के निकट से यह बरामदगी की गई।” उन्होंने कहा, “हमारा आकलन है कि इस बम को सीमा पार से ड्रोन के जरिये यहां पहुंचाया गया है।”

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला