By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2024
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जिम कार्बेट बाघ अभयारण्य के निकट कालागढ़ इलाके में घर के आंगन में बर्तन मांज रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गयी।
गंभीर रूप से घायल टीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाघ अभयारण्य के उपनिदेशक डी. नायक के अनुसार गश्ती दल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गयी है।