6 साल के रिश्ते पर लगा ब्रेक, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ हुए अलग, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला

By निधि अविनाश | Jul 27, 2022

बॉलीवुड के चहेते कपल्स दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि दोनों ने अपने 6 साल के पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। अब दिशा और टाइगर एक कपल के तौर पर एक साथ नजर नहीं आएंगे। बता दें कि दोनों के रिलेशनशिप में पिछले एक साल से काफी उतार-चढ़ाव आ रहे थे। अब सवाल यह है कि दोनों ने अचानक अलग होने का फैसला क्यों लिया। अकसर एक-दुसरे के साथ देखे जाने वाले यह कपल अब साथ एक कपल के तौर पर साथ नहीं दिखेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर और दिशा ने अलग होने का फैसला क्यों लिया इसकी असली वजह सामने नहीं आई है लेकिन इतना पक्का है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान टाइगर के दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया कि ब्रेकअप से टाइगर के काम में कोई भी फर्क नहीं आया है। वो पहले की ही तरह अपने काम पर ध्यान दे रहे है और इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म के लिए लंदन में शूट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करे तो दिशा एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली है। वहीं टाइगर गणपत' और 'बागी-4' में दिखेंगे। 

प्रमुख खबरें

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा