भोज मुक्त विश्वविद्यालय में दिखी बाघ की चहलकदमी, CCTV में कैद हुई तस्वीरे

By सुयश भट्ट | Feb 08, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में भोज मुक्त विश्वविद्यालय कैंपस में एक बार फिर टाइगर की चहलकदमी देखने को मिली। कोलार स्थित भोज कैंपस में बाघ दिखाई दिया है। बाघ कुलपति के बंगले के बाहर नजर आया है। बंगले में लगे CCTV में इसकी तस्वीरें कैद हुई हैं।

वीडियो में करीब एक घंटे तक बाघ नजर आया है। बाघ के पंजो के निशान भी नजर आए हैं। वन विभाग की टीम बाघ को खोजने में लगी है। भोज यूनिवर्सिटी के कुलपति जयंत सोनवलकर हैं। वे इसी कैंपस में बने बंगले में परिवार के साथ रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार को बीजेपी नेता ने जिंदा जलाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल 

दरअसल बाघ बंगले की बाउंड्रीवॉल के भीतर करीब एक घंटे तक घूमता रहा। रविवार को भी रात में भी इसका मूवमेंट दिखा था। परिवार ने शनिवार रात को भी इसकी आवाज सुनी थी। घरवालों को लगा था कि बाउंड्रीवॉल के भीतर ही किसी के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जिससे कुलपति और उनका परिवार घबरा गया।

वहीं जिसके बाद ही वन विभाग को खबर दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने पहले इसके फुटप्रिंट को तेंदुए का समझा था। लेकिन बाद में वीडियो सामने आने पर बाघ होने की पुष्टि हुई है। कुलपति के बंगले में 2 CCTV  लगे हैं। और फुटेज चेक करने पर मामले का पता चला।  

इसे भी पढ़ें:नर्मदा जयंती पर मनाया जाएगा नर्मदापुरम उत्सव, सीएम शिवराज करेंगे नए नाम की औपचारिक घोषणा 

आपको बता दें कि भोज कैंपस 25 एकड़ में फैला है। जनवरी 2020 और दिसंबर 2021 में भी बाघ का मूवमेंट देखने को मिला है। 25 दिसंबर 2021 को यूनिवर्सिटी के ठीक सामने स्वर्ण जयंती पार्क में तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला था। भोज विश्वविद्यालय के पास ही कलियासोत नदी है। भोपाल का केरवा और कलियासोत इलाका बाघ इलाका माना जाता है।

प्रमुख खबरें

IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

MCD के 2 इंजीनियर सस्पेंड, CM Rekha Gupta ने चावड़ी बाजार हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

Delhi में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ा, India Gate समेत कई इलाकों में AQI 400 पार

INDIA गठबंधन रैली में न आने पर Youth Congress ने 7 राज्यों के 202 पदाधिकारी निलंबित किए, BJP ने कसा तंज