Tik Tok वीडियो ऐप पर मंडरा रहा है खतरा, अमेरिका ने लिया सुरक्षा जांच का निर्णय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने चीन की वीडियो एप ‘टिकटॉक’ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा जांच शुरू की है। कई खबरों में इसका दावा किया गया है। समाचार एजेंसी ‘रायटर्स’, समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और अन्य की खबरों के अनुसार अमेरिका में विदेशी निवेश पर अंतर-एजेंसी समिति (सीएफआईयूएस) ने एक जांच शुरू की है। कई सांसदों ने ‘टिकटॉक’ की सेंसरशिप और उसके डाटा एकत्र करने पर सवाल उठाए थे।

वित्त विभाग ने कहा कि वह विशिष्ट मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा। सीएफआईयूएस वित्त विभाग के अधीन ही काम करता है। इस बीच, ‘टिकटॉक’ ने कहा कि वह जारी नियामक प्रक्रियाओं पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन अमेरिकी लोगों और उसके नियामकों का विश्वास हासिल करना उसकी प्राथमिकता है। ‘टिकटॉक’ के मालिक ‘बाइट डांस’ ने 2017 में ‘म्यूजिकली’ खरीद उसका ‘टिकटॉक’ में विलय कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी