America में बंद हुआ TikTok, एप्पल और गूगल प्ले स्टोर में हटाया गया ऐप

By एकता | Jan 19, 2025

रविवार को नया कानून लागू होने के बाद, अमेरिका में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ बंद हो गया। इसे शनिवार शाम को ऐप के स्टोर से भी हटा दिया गया। पूर्वी मानक समयानुसार, रात साढ़े 10 बजे तक एप्पल और गूगल के प्लेस्टोर में यह ऐप उपलब्ध नहीं था। बता दें, अमेरिका में ‘टिकटॉक’ के 170 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले हजारों लोगों ने किया वाशिंगटन डीसी में विरोध प्रदर्शन

विशेष रूप से, शनिवार को, सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा। कानून के तहत एप्पल और गूगल प्लेस्टोर के इन ऐप को पेश करने पर रोक लगा दी गई है। कानून के तहत टिकटॉक की मूल कंपनी बाइट डांस को प्लेटफॉर्म बेचने या फिर अमेरिका में प्रतिबंध का सामना करने के लिए कहा गया है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार