चीन के साथ टिकटॉक सौदे से बोर्ड और एल्गोरिदम पर अमेरिकी नियंत्रण सुनिश्चित होगा:व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

चीन के साथ जारी ‘टिकटॉक’ सौदा यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिकी कंपनियां इस ऐप के वीडियो फीड को संचालित करने वाले एल्गोरिदम को नियंत्रित करेंगी और अमेरिकी परिचालन की देखरेख करने वाले बोर्ड में अमेरिकियों का बहुमत होगा।

अमेरिकी संसद ने जनवरी में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं जिनसे टिकटॉक को अमेरिका में परिचालन जारी रखने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ‘बाइटडांस’ के अमेरिकी संचालन को बेचने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि टेक दिग्गज ‘ओरेकल’ उक्त ऐप के डेटा और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगी और नियोजित बोर्ड की सात में से छह सीटों पर अमेरिकियों का नियंत्रण होगा।

लेविट ने ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया, ‘‘हमें 100 प्रतिशत विश्वास है कि सौदा हो गया है, अब बस उस सौदे पर हस्ताक्षर करने की जरूरत है और राष्ट्रपति की टीम अपने चीनी समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत