Tik tok भारत में अपना कारोबार करेगी बंद , जानिए क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2021

नयी दिल्ली।चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। भारत में टिकटॉक और हेलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंधों जारी हैं। टिकटॉक के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेनेसा पाप्पस और वैश्विक व्यापार समाधान के उपाध्यक्ष ब्लेक चांडली ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कंपनी के निर्णय के बारे में बताया कि वह टीम के आकार को कम कर रही है और इस निर्णय से भारत के सभी कर्मचारी प्रभावित होंगे। अधिकारियों ने कंपनी की भारत में वापसी पर अनिश्चितता व्यक्त की, लेकिन कहा कि आने वाले समय में ऐसा होने की उम्मीद बनी हुई है। ईमेल में कहा गया है, हम यह नहीं जानते कि हम भारत में कब वापसी करेंगे, हम अपने लचीलेपन पर भरोसा कर रहे हैं और आने वाले समय में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: यस बैंक: प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में बिल्डर समूह के परिसरों पर छापेमारी की

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी टिक्कॉक को फिर से शुरू करने के लिए तत्पर है। भारत सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक और हेलो सहित चीन के 59 ऐप को बंद कर दिया था। ईमेल में लिखा है, हमने खर्चों में कटौती की है, जबकि हम अभी भी लाभ का भुगतान कर रहे हैं। हालांकि, जब हमारे ऐप काम नहीं कर रहे, हम कर्मचारियों के पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर सकते। हम इस फैसले से कर्मचारियों पर होने वाले असर से परिचित हैं, और हमें अपनी टीम के साथ सहानुभूति है। बाइटडांस के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी द्वारा स्थानीय काननों और नियमों का पालन करने के बावजूद उसके ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter