पति को पूर्व पत्नी का टिकटॉक वीडियो बनाना नहीं लगता था अच्छा, अमेरिका में 700KM दूर जाकर कर दी हत्या और अपनी भी दी जान

By निधि अविनाश | Jul 27, 2022

पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यहां की महिलाएं आजादी के साथ न ही खुल कर कुछ कर पाती है और न ही आजादी के साथ अपनी बात रख पाती है। यहीं कारण है कि यहां की महिलाओं के साथ ऑनर किलिंग और अत्याचार लगातार होते रहते है। हाल ही में ऐसा ही कुछ पाकिस्तान की एक महिला के साथ हुआ है। अपनी रूढ़ीवादी सोच और पत्नी के टिकटॉक वीडियो बनाने की वजह से एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी की हत्या कर दी। यहीं नहीं पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों ही पाकिस्तानी थे और अमेरिका में रह रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी का नाम सानिया खान था और वह 29 साल की थी। पेशे से वह टिकटॉकर और प्रोफेश्नल फोटोग्राफर थीं। सानिया का कुछ दिनों पहले ही अपने पूर्व पति राहिल अहमद से तलाक हुआ था। राहिल एक बिजनेसमैन था। अमेरिका में रहने के बावजुद राहिल की सोच काफी कट्टरपंथियों वाली थी और सानिया बिल्कुल अपने पति से अलग, आजाद ख्यालों वाली थी। इसी बातों से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे जिसके कारण दोनों की शादी एक साल भी नहीं चल पाई और जून में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया।

शिकागो सन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के इलिनॉइस में सानिया खान की हत्या पिछले हफ्ते हुई थी, लेकिन यह मामला अब सामने आया है। जिस दिन सानिया की हत्या हुई उसी दिन राहिल सानिया के घर के अंदर था। राहिल अपनी पूर्व पत्नी को जान से मारने के लिए जॉर्जिया से इलिनॉइस करीब 700 किलोमीटर कार ड्राइव करके पहुंचा था। इस दौरान पुलिस सानिया की काउंसलिंग के लिए उसके घर गई थी लेकिन पुलिस को सानिया के घर से फायरिंग की आवाज सुनाई देती है। जब तक वह घर के अदंर पहुंचते तब तक राहिल ने सानिया पर गोली मार दी थी। अपनी पूर्व पत्नी को गोली मारने के बाद रााहिल ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में पोलियो: संक्रामक बीमारी के चिकित्सक ने इस दुर्लभ मामले की व्याख्या की

सानिया से तलाक लेने के बाद भी राहिल उसे तंग करता रहता था। जून में सानिया ने अपना दर्द सोशल मीडिया के जरिए बयां करते हुए बताया था कि उस पर काफी दबाह बनाया जाता है कि वह तलाक न दे। इससे पहले राहिल ने जून की शुरूआत में भी सानिया को मारने की कोशिश की थी।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान

France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

Vivek Ramaswamy के कैंपेन विज्ञापन पर विवाद, ओहायो चुनाव में Amy Acton की मां को दिखाया

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल