Tilak Varma-Sreeleela के Secret Affair का पर्दाफाश, Dating की खबरों के पीछे की सच्चाई आई सामने

By Ankit Jaiswal | May 18, 2026

इन दिनों सोशल मीडिया पर युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रीलीला को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही थी। कई फैन पेज और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे थे। हालांकि अब इस पूरे मामले में नई जानकारी सामने आई है, जिसके बाद इन अफवाहों पर लगभग विराम लग गया है।

बता दें कि इन अफवाहों की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट के बाद हुई थी। कुछ लोगों ने मंदिर दर्शन और अलग-अलग कार्यक्रमों की तस्वीरों को जोड़कर यह दावा करना शुरू कर दिया था कि दोनों एक-दूसरे के करीब हैं। धीरे-धीरे यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। हालांकि किसी भी तस्वीर या पोस्ट में दोनों साथ नजर नहीं आए थे।

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी में कहा गया कि बिना किसी प्रमाण के किसी के निजी जीवन को लेकर बातें फैलाना गलत है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कई बार चर्चित हस्तियों को लेकर इस तरह की अफवाहें तेजी से वायरल हो जाती हैं, जिनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं होता है।

अगर श्रीलीला की बात करें तो उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कम समय में अच्छी पहचान बनाई है। फिल्म ‘भगवंत केसरी’ से उन्हें खास लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद वह कई बड़े कलाकारों के साथ काम करती नजर आईं। मौजूद जानकारी के अनुसार वह जल्द ही अभिनेता धनुष की आगामी फिल्म ‘धनुष 55’ में भी दिखाई देंगी।

वहीं तिलक वर्मा इस समय आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। हालांकि इस सीजन उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। उन्होंने अब तक 12 मुकाबलों में 336 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले हैं। बावजूद इसके मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

गौरतलब है कि तिलक वर्मा भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और आने वाले समय में उन्हें भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर श्रीलीला भी दक्षिण भारतीय सिनेमा की तेजी से उभरती हुई अभिनेत्रियों में शामिल हैं। ऐसे में दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज होना स्वाभाविक माना जा रहा है, लेकिन फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच किसी भी तरह का रिश्ता नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police और RAF के लिए Body Camera अनिवार्य नहीं, Delhi High Court का PIL पर आदेश

Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

KCR Farmhouse के पास गायब 45 एकड़ जमीन की होगी पहचान, Revanth Reddy ने किसानों में बांटने को कहा

पीड़ित और अपराधी में फ़र्क नहीं कर पा रहे? संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया