2024 तक जेपी नड्डा ही संभालेंगे भाजपा की कमान, नए अध्यक्ष के लिए नहीं होगा चुनाव

By अंकित सिंह | Sep 26, 2022

एक ओर जहा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। तो वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी कार्यकाल 2023 में खत्म हो रहा है। ऐसे में सवाल यही है कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा। जेपी नड्डा ने 20 जनवरी 2020 को भाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इस हिसाब से देखें तो उनका कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को पूरा हो रहा है। 2024 चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जेपी नड्डा मोदी सरकार पार्ट 1 में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'हमने लाइसेंस राज को किया खत्म', जेपी नड्डा बोले- मोदी सरकार में हुआ समग्र विकास

जेपी नड्डा विपक्षी दलों पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि जेपी नड्डा की इंग्लिश और हिंदी दोनों में पकड़ बेहद मजबूत है। जेपी नड्डा के अध्यक्ष रहते भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, असम जैसे राज्यों में जीत हासिल की है। इसके अलावा बिहार में भी गठबंधन में रहते हुए भाजपा को जीत मिली थी। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया। उसने विधानसभा में दूसरे नंबर की पार्टी बनने में सफलता हासिल की। जेपी नड्डा अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी बताए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर