'कल तक 50 करोड़ लोग लगा चुके हैं प्रयागराज में डुबकी', बोले CM योगी, अखिलेश को भी घेरा

By अंकित सिंह | Feb 12, 2025

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर करोड़ों लोग प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है, जिसकी आबादी 25 करोड़ है और कल तक 50 करोड़ लोग प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। लेकिन कुछ लोगों को चोरी-छिपे ऐसा करने की आदत होती है, उन्होंने कोरोना वायरस की वैक्सीन तो लगवा ली लेकिन दुनिया से कहते रहे कि वैक्सीन न लगवाएं। बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने चोरी-छिपे संगम में डुबकी लगाई और वापस आ गए लेकिन जनता से कह रहे हैं कि डुबकी न लगाएं। जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने कुछ नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर सभी घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर बरसाई गईं गुलाब की पंखुड़ियां

सभी कल्पवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और केवल अधिकृत पार्किंग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह चार बजे से ही लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास में बने ‘वार रूम’ से मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प