‘हम दो हमारे एक’ पर विचार करने का समय आ गया है: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

जयपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा तैयार किए जाने के बीच कांग्रेस शासित राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बुधवार को बढ़ती जनसंख्या को चिंता की वजह बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि देश एक परिवार में एक बच्चा यानी हम दो हमारे एक पर विचार करे। शर्मा ने कहा, ‘‘बढ़ती आबादी पूरे देश के लिए चिंता की बात है। महामारी के दौर में चाहे टीकाकरण की बात हो, विकास की बात हो सब पर प्रतिकूल असर पड़ता है। समय आ गया है कि जब यह सोचना पड़ेगा कि हम अपने देश की आबादी को कैसे नियंत्रित रखेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर चिकित्सा, शिक्षा, बेहतर जीवन यापन के साधन मिल सके।’’

इसे भी पढ़ें: अदालत ने शुभेंदु अधिकारी की जीत के खिलाफ ममता बनर्जी की चुनाव याचिका विचारार्थ स्वीकार की

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘प्रस्तावित कानून को देखने के बाद उस पर टिप्पणी करेंगे। आज के समय में हमारे सामने ऐसा कोई कानून है भी नहीं।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में पंचायत व स्थानीय निकायों में निर्वाचन, सरकारी कर्मचारियों के चयन व पदोन्नति में पहले ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन