पुलवामा हमले पर बोले राजनाथ, समय आएगा जब लोगों की आकांक्षा पूरी होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2019

नयी दिल्ली। पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर देश में व्याप्त आक्रोश के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि समय आयेगा जब लोगों की इच्छा और उम्मीदें ‘पूरी’ होगी। दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पुलवामा घटना के बाद ऐसा मूड अभी भी नहीं है कि कोई भी उत्साह के साथ किसी भी कार्यक्रम में भाग ले सकता है। 

इसे भी पढ़ें: सिंधु जल संधि के तहत नदियों से पाकिस्तान जाने वाला पानी रोकेगी सरकार

सिंह ने कहा, ‘लेकिन, मैं बहुत आश्वस्त हूं और मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि समय आयेगा जब लोगों की भावनाओं, उनकी इच्छाओं, उनकी उम्मीदों...उन अपेक्षाओं की पूर्ति होगी।’ केन्द्रीय मंत्री ने हालांकि अपने बयान पर विस्तार से जानकारी नहीं दी। भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बीच उनका यह बयान आया है। गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nitish की Rajya Sabha एंट्री पर RJD का बड़ा दावा- ये ट्वीट तो Delhi में लिखा गया है

Vijayasan Mata Mandir: MP के Salkanpur में है चमत्कारी विजयासन धाम, दर्शन से मिलता है Victory का अजेय वरदान

Finland के राष्ट्रपति Stubb का भारत में भव्य स्वागत, एस जयशंकर से अहम मुलाकात, Raisina Dialogue पर टिकी नजरें

Raisina Dialogue 2026: दिल्ली में जियोपॉलिटिक्स का महाकुंभ, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb होंगे मुख्य अतिथि