यूपी के इस गांव की मिठाई की मुरीद हैं टीना अंबानी, हेलीकॉप्टर भेज मंगवाती है मुंबई

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 26, 2022

मुकेश अंबानी परिवार भारत के रहीस परिवारों में से एक है। अंबानी परिवार के पास दुनिया के हर ऐशो-आराम मौजूद हैं। अंबानी परिवार की जब भी चर्चा की जाती है तो ज्यादातर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के ही लाइफस्टाइल की चर्चा की जाती है। लेकिन इस खबर में आज हम आपको अंबानी परिवार की छोटी बहू टीना अंबानी की लाइफ स्टाइल के बारे में बताएंगे। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी भी रानियों जैसा जीवन जीती हैं। टीना अंबानी महंगी और कीमती चीजों का शौक तो रखती ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है वो यूपी के एक छोटे से गांव की मिठाई बहुत पसंद करती हैं। और वह मिठाई भी वह हेलीकॉप्टर भेजकर मंगवाती हैं।

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार तिलहर स्थित आर्य मिष्ठान भंडार के संचालक सत्यप्रकार अरे कहते हैं कि अनिल अंबानी के परिवार को मिठाई भेजने का यह सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है। शाहजहांपुर के पास ही रोजा गांव में अनिल अंबानी थर्मल पावर प्लांट है। जहां अंबानी परिवार कई बार आता जाता रहा है। सालों पहले किसी मीटिंग या कार्यक्रम में हमारी दुकान से मिठाई उनके प्लांट में गई थी। उस वक्त टीना अंबानी को यह मिठाई बहुत पसंद आई थी। इसके बाद से प्लांट और मुंबई में हमने कई बार मिठाई भेजी है। मिठाई लेने उनका प्राइवेट हेलीकॉप्टर उनके पावर प्लांट में आता था। हम की केवल पावर प्लांट तक मिठाई सप्लाई कर देते थे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Chintan Shivir में अपने मंत्रियों के साथ PM Modi कर रहे महामंथन, कई बड़े फैसले होने वाले हैं!

Asian Games में 10m एयर पिस्टल टीम पदक से चूकी, पांचवें दिन भी नहीं मिला Gold

ABVP ने किया Reservation का समर्थन, कहा देश के लिए व्यवस्था जरूरी

बिहार में जमुई जैसी एक और शर्मनाक वारदात! समस्तीपुर में सड़क किनारे नाबालिग लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार