तेज बुखार और पीरियड्स में शूट किया था रवीना टंडन ने अक्षय के साथ 'टिप-टिप बरसा' गाना

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2020

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की असली केमिस्ट्री फिल्म मोहरा के सुपरहिट गाने टिप-टिप बरसा पानी में दिखाई पड़ी थी। तेज बारीश उसमें रवीना टंडन का साड़ी वाला हॉट डांस लोगों को खूब पसंद आया था। गाने में अक्षय कुमार और रवीना का जबरदस्त डांस भी दिखाया गया था। 1994 में आए इस सुपरहित गाने पर रवीना टंडन ने 2020 में एक चौंका देने वाला बयान दिया है।

रवीना ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस सक्सेस गाने को शूट करने के दौरान उन्हें काफी तकलीफें उठानी पड़ी। रवीना ने कहा शूट करने के दौरान मेरी तबियत ठीक नहीं थी। इस गाने को एक कंसट्रक्शन साइट पर शूट किया गया था। यहां पर हमें चार दिन लगे थे गाने को शूट करने में। इस गाने के दौरान जिस पानी का इस्तेमाल किया गया था वो बहुत ठंड़ा था जिसकी वजह से मुझे बुखार हो गया था। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से युद्ध में सरकार के साथ आये शाहरुख खान, दिखाई अब तक की सबसे बड़ी दरियादिली

रवीना टंडन ने बताया कि इस गाने को शूट करने के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रखे थे। जिसकी वजह से भी उन्हें काफी दिक्कत हुई थी। रवीना ने इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने ये माना था कि वो इस बोल्ड गाने को लेकर सहज नहीं थीं लेकिन ये फिल्म और स्क्रिप्ट की डिमांड थी।

प्रमुख खबरें

Rekha Gupta ने दिल्ली में 4 टूरिज्म सर्किट लॉन्च किए, बढ़ाएंगे पर्यटन

Amgen Hyderabad की जीनोम वैली में नया रिसर्च केंद्र बनाएगी, 2027 में होगा शुरू

Delhi Rain: बारिश और कांवड़ यात्रा से कई सड़कों पर लगा जाम, AQI रहा 78

Odisha Lightning हादसे में सुंदरगढ़ और मयूरभंज में 3 मौतें, 5 लोग घायल