पहली बार टेम्पोन का कुछ ऐसे करें इस्तेमाल

By मिताली जैन | Oct 09, 2022

कुछ वर्षों पहले तक महिलाएं पीरियड्स के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती थीं। लेकिन समय बदला और महिलाओं ने सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आज के समय में महिलाएं पैड्स के अलावा टैम्पोन व मेंस्ट्रुअल कप आदि भी यूज करती हैं। इन्हें पारंपरिक पैड्स से अधिक यूजफुल माना जाता है, क्योंकि ये टैम्पोन व मेंस्ट्रुअल कप अधिक ब्लड फ्लो को आसानी से हैंडल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कमजोरी को दूर करने के लिए क्या खाएं

करें थोड़ी रिसर्च

यह बेहद आवश्यक है कि महिला टेम्पोन का इस्तेमाल करने से पहले कुछ रिसर्च अवश्य करे दरअसल, टेम्पोन विभिन्न टाइप और साइज में आते हैं - ऐप्लिकेटर या नॉन-एप्लिकेटर, प्लास्टिक या कार्डबोर्ड ऐप्लिकेटर आदि। हर महिला के लिए अलग तरह का टेम्पोन सही हो सकता है।  उदाहरण के लिए, कुछ महिलाएं टैम्पोन को अधिक आसानी से डालने के लिए एप्लिकेटर को पसंद कर सकती हैं, जबकि अन्य महिलाएं गैर-एप्लिकेटर के साथ अपने हाथों का उपयोग करती हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि आप टेम्पोन का इस्तेमाल करने से पहले कुछ रिसर्च अवश्य कर लें।

जरूर पढ़ें डायरेक्शन

अगर आप पहली बार टेम्पोन का इस्तेमाल कर रही हैं तो ऐसे मे यह आवश्यक है कि आप लेबल को सही तरह से पढ़ें। इसमें आपको कुछ वक्त अवश्य लग सकता है लेकिन ऐसा करने से आपको टेम्पोन को सही तरह से इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।

कुछ बातों का रखें ध्यान

जब आप पहली बार टेम्पोन का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मसलन-

- आप टेम्पोन को हर छह से आठ घंटे में अपना टेम्पोन बदल रहे हैं। टेम्पोन को 8 घंटे से अधिक लगाना हानिकारक हो सकता है।  

- अगर आप अपने हाथों की मदद से टेम्पोन को इंसर्ट कर रही हैं तो हमेशा इसे डालने या निकालने से पहले अपने हाथों को अवश्य धोएं। 

- कुछ महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में भी टेम्पोन इस्तेमाल करती हैं, लेकिन सिर्फ पीरियड्स के दौरान ही टैम्पोन का इस्तेमाल करें। 

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!