Chowmein Samosa Recipe: बेहद क्रिस्पी और टेस्टी बनेगा चाऊमीन समोसा, बस इन टिप्स को करें फॉलो

By मिताली जैन | May 18, 2025

शाम का समय हो तो अक्सर चाय के साथ कुछ चटपटा और मजेदार खाने का मन करता है। ऐसे में अक्सर लोग चाय के साथ समोसे खाना पसंद करते हैं। यूं तो समोसों में अमूमन आलू की फिलिंग की जाती है, लेकिन अगर आप एक ट्विस्ट के साथ समोसे खाना चाहते हैं तो ऐसे में चाऊमीन समोसे बनाकर खाए जा सकते हैं। जरा सोचिए, एक परफेक्ट क्रंची समोसा, जिसके अंदर फ्लेवर से भरपूर सॉसी चाऊमीन भरी हो। इस तरह का समोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद ही पसंद आएगा। 

इसे भी पढ़ें: Tawa Kulcha Recipe: घर पर बनाना है कुलचा तो फॉलो करें ये रेसिपी, स्वाद ऐसा कि भूलेंगे नहीं आप

सही नूडल्स का करें इस्तेमाल

जब आप चाऊमीन समोसा बना रहे हैं तो आपको नूडल्स का चयन थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए। कोशिश करें कि आप पतले नूडल्स का इस्तेमाल करें जैसे हक्का नूडल्स या इंस्टेंट चाउमीन नूडल्स। साथ ही, इन्हें सही तरह से उबालना भी जरूरी है ताकि ये हल्के कड़क रहें और समोसे के अंदर गीले या चिपचिपे न हो जाएं। 

टेस्टी फिलिंग तैयार करें

चाऊमीन समोसा का टेस्ट उसकी फिलिंग पर ही निर्भर करता है, इसलिए आपको फिलिंग के टेस्ट को किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। अब पतली-पतली कटी सब्ज़ियां जैसे पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और स्प्रिंग अनियन आदि डालें। इसे तेज़ आंच पर हल्का सा भूनें ताकि सब्ज़ियां कुरकुरी रहें। अब स्वाद के लिए सोया सॉस, चिली सॉस, थोड़ा नमक और काली मिर्च डालें। आखिरी में नूडल्स डालकर अच्छे से मिक्स करें। 

गीला या ऑयली ना हो फिलिंग 

हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि समोसे की फिलिंग ज़्यादा गीली या ऑयली नहीं होनी चाहिए वरना समोसा गीला हो जाएगा। साथ ही, आप इसे भरने से पहले पूरी तरह ठंडी कर लें ताकि समोसा शीट फटे नहीं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत