जड़ से खत्म हो जाएंगे पिंपल, जानिए आसान और असरदार घरेलू उपाय!

By सिमरन सिंह | Jul 08, 2021

खूबसूरत चेहरे को पिंपल्स दाग-धब्बों से भर देते हैं। इनसे छुटकारा दिलवाने के लिए बाजारों में कई तरह के मंहगे-मंहगे प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, जिसे अधिक्तर लोग अपनाते भी हैं। हालांकि, कई बार पिंपल्स को दूर करने के लिए हम ऐसे तरीकों को ढूंढते हैं जिससे पिंपल्स जल्दी दूर हो सके। ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे रातोंरात पिंपल्स छूमंतर हो जाएं तो? जी हां, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर केवल एक रात में पिंपल्स से मुक्ति पा सकते हैं। आइए आपको पिंपल्स के प्रकार बताने के साथ इससे छुटकारा पाने के टिप्स भी बताते हैं।

 

अधिक दर्द वाले पिंपल- कुछ पिंपल ऐसे भी होते हैं जोकि त्वचा के अंदर होते है और छूने पर ही पता चलते हैं। हालांकि, उनमें दर्द काफी होता है। 

सुर्ख हो चुका पिंपल- कुछ ऐसे भी पिंपल होते हैं जो सुख जाते हैं। जिसे पकने में ज्यादा समय लगता है। 

जलन या खुजली वाले पिंपल- कुछ ऐसे भी पिंपल्स होते हैं जिनमें दर्द, जलन और खुजली होती है। ऐसे में इन पर ध्यान बार-बार जाता है। 

रातभर में गायब हो जाएगा पिंपल

1. रातभर में पिंपल्स को गायब करने के लिए सबसे पहले अपने त्वचा को पानी से साफ कर लें। इसके बाद जहां पर पिंपल है वहां पर सर्दी-खांसी से राहत दिलवाने वाला कोई भी बाम लगा लें। करीब 3 मिनट तक मसाज करके ऐसे ही छोड़ दें। सुबह उठेंगे तो आप देखेंगे कि पिंपल गायब हो चुका है और दर्द में भी राहत है। दरअसल, दर्दनाशक और सर्दी-खांसी से राहत दिलवाने वाले ये बाम काफी अच्छा एंटी-बैक्टीरियल होता है। जिसे पिंपल्स पर लगाने से रक्त प्रवाह तेज हो जाता है, जिससे पिंपल्स गायब हो जाते हैं।

2. गुलाबजल और हल्दी दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा पर निखार भी आता है। साथ ही पिंपल्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है। पिंपल्स को सही करने के लिए थोड़ा सा गुलाब जल लें, उसमें दो चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे पिंपल वाली जगह पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे पिंपल्स और उसका निशान दोनों गायब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जैतून का तेल आपके बालों और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है

3. त्वचा को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा काफी अच्छा माना जाता है। इससे पिंपल्स को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक बूंद गुलाबजल में दो चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने पिंपल पर लगा लें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह उठकर चेहरे को साफ पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो इसे केवल 15 मिनट के लिए ही अपने चेहरे पर लगाकर रखें।

4. चेहरे पर हो रहे पिंपल को सूखाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पिंपल सूखने के साथ बढ़ने से भी रूकेगा। इसके अलावा पिंपल के बाद होने वाले निशान भी हट जाएंगे। बेहतर परिणाम के लिए मिंट युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें जो सफेद रंग का हो। दरअसल, टूथपेस्ट लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है, साथ नुकसानदायक बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने UP Cooperative Bank के 48 सहायक प्रबंधकों की बर्खास्तगी रद्द की

ईरान के साथ Tension के बीच Donald Trump की Popularity में भारी गिरावट, Reuters Poll में बड़ा खुलासा

Beijing में सीमा विवाद पर Ajit Doval और Wang Yi की बैठक, Peace बहाली के लिए हुआ गहन मंथन

Tamil Nadu Assembly में छिड़ा सियासी संग्राम, Parandur Airport Project पर TVK और DMK में तीखी जुबानी जंग