पुराने जंग लगे सामान को चमकाएं कुछ इस तरह

By मिताली जैन | Dec 24, 2019

जब मेटल लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहता है, तो इससे उस पर जंग लग जाता है। यह जंग किसी टूल्स, आउटफोर फर्नीचर, कार या किसी भी मेटल पर लग सकता है। ऐसे में अधिकतर लोग उस सामान को पुराना व बेकार समझकर उसे बाहर कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो अब आपको यह करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको पुराने जंग लगे सामान को आसानी से चमकाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं−

नींबू का रस

नींबू में मौजूद एसिड एक नेचुरल क्लीनर के रूप में जाना जाता है। यह जंग को साफ करने में भी काफी काम आता है। धातु से जंग हटाने के लिए आपको नींबू के साथ−साथ नमक की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आप जंग लगे सामान के ऊपर नमक लगाएं। जब आप एक बार नमक लगा लें तो उसके ऊपर आप नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो नींबू के रस में नमक लगाकर उसे धातु के उपर लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। अब इसे हल्का रगड़ते हुए क्लीन करें। 

इसे भी पढ़ें: ऊनी कपड़ों के रोंएं से ना हो परेशान, बस इन आसान टिप्स से हटाएं इन्हें

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा भी जंग को हटाने में काम आता है। इसके लिए एक बाउल में बेकिंग सोडा डालकर उसमें थोड़ा पानी मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। अब इसे जंग लगे एरिया पर लगाएं और कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद टूथब्रश की मदद से पेस्ट को स्क्रब करते हुए क्लीन करें। इससे सामान से सारा जंग हट जाएगा। इसके बाद साफ पानी से सामान को क्लीन करें। अंत में तौलिए की मदद से पोंछे। अंत में उसे सूखने दें।

विनेगर 

सिरके को बेस्ट नेचुरल क्लीनर माना जाता है। ऐसे में आप जंग को हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाकू या छोटे सामान से जंग हटाना चाहते हैं तो आप उस सामान को एक विनेगर के बाउल में भिगोकर रख दें। आप रातभर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह बाउल से सामान निकालें और ब्रश की मदद से स्क्रब करें। अब आप पानी की मदद से इसे क्लीन करें और तौलिए से पोंछे। अंत में इसे कुछ देर के लिए पूरी तरह सूखने दें।

इसे भी पढ़ें: अगर आप इस तरीके से धोएंगे जींस तो हमेशा दिखेगी नई जैसी

सिटिक एसिड का कमाल

सिटिक एसिड किसी भी सामान से जंग को आसानी से हटा देता है। यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। बस आप इससे सामान को कोट करके कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अंत में स्क्रब करते हुए क्लीन करें। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Chief Secretary ने DMs को दिए निर्देश, West Bengal में राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों की बनेगी सूची

New Zealand से मिली 87 रनों की हार के बाद Shreyas Iyer बोले, आखिरी T20I से पहले करेंगे समीक्षा

Madras High Court: कॉजपा नेता सौरभ दास की पृष्ठभूमि जांच याचिका पर केंद्र को नोटिस

तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी