उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह का बयान, कोविड के बावजूद दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार महाकुंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि महामारी के बावजूद इस वर्ष का महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा। हरिद्वार में महाकुंभ-2021 हेतु 153.73 करोड़ रुपये की 31 विकास योजनाओं का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि महाकुंभ 12 साल में एक बार होता है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह का बयान, कोविड के बावजूद दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार महाकुंभ

हरिद्वार कुंभ को ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य और दिव्य होना चाहिए परंतु साथ ही साथ कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन भी होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला, J&K में कोविड-19 के 561 नए मामले दर्ज

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि कुंभ स्नान के लिए जिन लोगों ने 12 वर्ष पूर्व मन्नत मांगी थी, वे हरिद्वार और ऋषिकेश के घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में साधु संतों और अखाड़ों की हर सुविधा का ख्याल रखा जायेगा जिसके लिए सरकार दिन रात जुटी हुई है।

प्रमुख खबरें

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान