Tiruchirappalli में पुलिस पर हमले के बाद दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोली लगने से पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बुधवार को पूछताछ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कथित तौर पर हमला कर भागने की कोशिश करने वाले तथा दोहरे हत्याकांड के आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शिवनेसन के रूप में हुई है और उसे जिले के इनाम समयपुरम के पास दो नाबालिगों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस की एक टीम शिवनेसन को पूछताछ एवं अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए ले गई थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर कांस्टेबल मोहन पर हमला किया और मौके से भागने की कोशिश की। उसे रोकने के लिए पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी।

इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। हमले में घायल कांस्टेबल मोहन को उपचार के लिए तिरुचिरापल्ली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक डोंगरे प्रवीण उमेश ने अस्पताल जाकर घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

आरोपी शिवनेसन का भी गोली लगने से हुए घाव का उपचार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Japanese 3-3-3 Walking Method से घटाएं वजन और रखें Blood Pressure कंट्रोल

Salman Khan की Maatrubhumi के ट्रेलर में दिखा धमाकेदार एक्शन, पर इस बात से नाराज हुए फैंस

Greenland में तेजी से पिघलती बर्फ के बीच शुरू हुई Mapping Memories परियोजना

Delhi के प्रकाश विहार में युवक की हत्या, पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा