Titan Q1 Results: ज्वेलरी बिजनेस में जोरदार उछाल से Titan का Net Profit 63% बढ़ा, ₹1,777 करोड़ रहा मुनाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2026

 आभूषण एवं घड़ी विनिर्माता टाइटन कंपनी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 62.87 प्रतिशत बढ़कर 1,777 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि मुख्य रूप से आभूषण कारोबार के मजबूत प्रदर्शन से कंपनी का लाभ बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,091 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 40.31 प्रतिशत बढ़कर 20,787 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,814 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 19,075 करोड़ रुपये रहा।

टाइटन के कुल कारोबार में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले आभूषण कारोबार की आय वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 29.73 प्रतिशत बढ़कर 19,002 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 14,647 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय भी 29.3 प्रतिशत बढ़कर 21,502 करोड़ रुपये रही।

प्रमुख खबरें

बात करने की तमीज नहीं, बेहद आपत्तिजनक इंसान... Nawazuddin Siddiqui को टैग कर Dia Mirza ने की क्रिप्टिक पोस्ट

कब मनाया जाएगा Khatu Shyam का जन्मोत्सव? खाटू धाम जाना हो या घर बैठे पूजा करनी है, जानें सब कुछ

Prabhasakshi NewsRoom: 181 सीटें मांगी थीं, मगर Akhilesh Yadav ने 24 सीटों का प्रस्ताव देकर Congress को UP में उसकी हैसियत दिखा दी है

Apple Services Outage | अमेरिका में तकनीकी संकट गहराया: माइक्रोसॉफ्ट और एयरलाइंस के बाद अब Apple और मैरियट की सेवाएं भी ठप