TMC पर 'जंगलराज' का आरोप: BJP नेताओं पर हमले में 2 और पकड़े गए, पुलिस की छापेमारी जारी

By अंकित सिंह | Oct 09, 2025

जलपाईगुड़ी जिले के बाढ़ प्रभावित नागराकाटा इलाके में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और पार्टी विधायक शंकर घोष पर भीड़ द्वारा किए गए हमले के लगभग दो दिन बाद, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है। एक व्यक्ति को नागराकाटा से और दूसरे को जयगांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान एकरामुल हक और गोविंद शर्मा के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: CJI पर जूता फेंकने की कोशिश की खड़गे ने की कड़ी निंदा, बोले- यह अपमान है

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात इस हमले की निंदा की और इसे बेहद भयावह और राज्य में बेहद दयनीय कानून-व्यवस्था की स्थिति का परिचायक बताया। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। बनर्जी का यह दौरा बंगाल की राजनीति में दो भाजपा नेताओं - मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर हुए हमले को लेकर उठे राजनीतिक तूफान के बाद हुआ है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न