Finance Minister Sitharaman पर TMC ने पश्चिम बंगाल के बारे में राज्यसभा को गुमराह करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा का जवाब देते समय पश्चिम बंगाल के बारे में सदन को “भ्रमित” किया।

उन्होंने आरोप लगाया, “आज राज्यसभा में हमने संवैधानिक लोकतंत्र की हत्या, संसदीय लोकतंत्र की हत्या देखी। केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा के जवाब में माननीय वित्त मंत्री ने बार-बार बंगाल के बारे में सदन को भ्रमित किया, बार-बार बिना सबूत और बिना प्रमाण के बयान दिए।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा में तृकां के नेता डेरेक ओ ब्रायन व्यवस्था का प्रश्न उठाना चाहते थे, जिसके लिये उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

प्रमुख खबरें

Health Tips: अपनी खुशियों का Password खुद ढूंढें, Locus of Control और Self-Esteem से बदलें सोचने का नजरिया

गाजा में निरस्त्रीकरण के समझौते पर शांति बोर्ड के दूत ने नेतन्याहू से मुलाकात की, हमले रोकने की अपील

Droupadi Murmu ओडिशा दौरे पर, राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर तक की ट्रेन यात्रा

Shivpal Singh Yadav ने Lucknow में Samajwadi Party प्रदर्शन के दौरान सरकार को घेरा