TMC ने शेयर बाजार में हेराफेरी का आरोप लगा सेबी चेयरपर्सन से मुलाकात की मांग की

By Prabhasakshi News Desk | Jun 15, 2024

नयी दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखकर भ्रामक एग्जिट पोल के जरिए शेयर बाजार में हेराफेरी का आरोप लगाया है। टीएमसी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच से मिलने का समय मांगा है। टीएमसी के सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 18 जून को सुबह 11.30 बजे मुंबई स्थित सेबी कार्यालय जाएगा, जिसके लिए उन्होंने समय मांगा है। सूत्रों ने कहा कि चार सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में सांसद- कल्याण बनर्जी, सागरिका घोष, प्रतिमा मंडल और साकेत गोखले के साथ शिवसेना (उद्धव गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के एक-एक प्रतिनिधि होंगे। 

प्रमुख खबरें

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में Share Market से निकाले ₹35,860 करोड़

Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम

Andhra Pradesh में पहली छमाही का Commercial Tax संग्रह 18 प्रतिशत बढ़ा, 30436 करोड़ रुपये मिला राजस्व